सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल- वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का आज सफल परीक्षण किया गया। भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को इसमें कामयाबी मिली है।
ओडिशा में आज वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से वीएल-एसआरएसएएम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। वर्टिकल लॉन्चर से दागी गई मिसाइल की मदद से तेज गति वाले हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा गया। डीआरडीओ के मुताबिक परीक्षण के दौरान हथियार प्रणाली वीएल-एसआरएसएएम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को ट्रैक किया और सटीक निशाना साधा।
सफलता मिलने पर बधाइयों का तांता, रक्षा मंत्री ने विश्वसनीयता पर कही यह बात
विज्ञापन
मिसाइल के साथ-साथ चांदीपुर आईटीआर पर प्रॉक्सिमिटी फ्यूज और सीकर सहित रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे अपडेट किए गए हथियार प्रणाली का भी परीक्षण हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग ने वीएल-एसआरएसएएम की सफलता पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों की सराहना की।
हथियार प्रणाली की विश्वसनीयता एक बार फिर से प्रमाणित हुई
उन्होंने कहा कि मिसाइल के सफल परीक्षण से वीएलएसआरएसएएम हथियार प्रणाली की विश्वसनीयता एक बार फिर से प्रमाणित हुई है। बड़ी उपलब्धि हासिल करने के इस मौके पर डीआरडीओ अध्यक्ष और रक्षा सचिव ने भी वैज्ञानिकों और नौसेना की टीम को बधाई दी।