गोल्डन ग्लोब रेस 2018 में हिस्सा लेने वाले नाविकों को तूफान का सामना करना पड़ा। दक्षिणी हिंद महासागर के आसापास बीच रास्ते में ये तूफान आ गया। रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार रात आयोजकों द्वारा जारी एक खबर का हवाला देते हुए बताया कि इस तूफान में भारतीय नौसेना के एक नाविक अभिलाष टॉमी भी घायल हो गए हैं।
उन्हें कमर में चोट आई है। टॉमी का सैटेलाइट फोन भी काम नहीं कर रहा है। उनकी इमरजेंसी किट में एक वीएचएफ रेडियो भी है लेकिन वह कमर में लगी भारी चोट के कारण हिल भी नहीं पा रहे हैं। उन्हें बचाने के लिए नेवी ने आईएनएस सतपुरा और चेतक हेलीकॉप्टर लगा दिया है। उनके बचाव मिशन के लिए आईएनएस ज्योती और पी-81 विमान को भी लगा दिया गया है।