साहस और वीरता को दिखाता है यह दिन
नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए साहसी अभियानों की याद दिलाता है। 4 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद कराची में आग लग गई थी। यह दिन उन नौसैनिकों और अधिकारियों की वीरता और साहस को सलाम करने का अवसर है, जिन्होंने इस ऑपरेशन में भाग लिया।