फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: INS चिल्का पर अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड, नौसेना प्रमुख हरि कुमार ने की समीक्षा

Tue, 28 Mar 2023 08:09 PM IST
देव कश्यप एएनआई, बरकुल, ओडिशा।

सार

भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) चिल्का भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है और एक व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था द्वारा रंगरूटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
विज्ञापन
नौसेना के अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच का पासिंग आउट परेड मंगलवार को आयोजित किया गया। आईएनएस चिल्का पर अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड हुई।भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने मंगलवार को ओडिशा में आईएनएस चिल्का पर 2,585 अग्निवीरों (पुरुषों और महिलाओं) की पहली पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। 

विज्ञापन


भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) चिल्का भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है और एक व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था द्वारा रंगरूटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह पासिंग आउट परेड आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 273 महिला अग्निवीरों सहित 2,585 अग्निवीरों की ट्रेनिंग के सफल समापन का प्रतीक है।




 

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि जो भी अग्निवीर आईएनएस चिल्का से पास आउट हुए हैं, मैं उनमें से प्रत्येक को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे एक रोमांचक और अत्यधिक संतोषजनक करियर की आशा कर सकते हैं, जो कई मायनों में चुनौतीपूर्ण भी होगा।

विज्ञापन


आईएनएस चिल्का पर अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि आप सभी भारतीय नौसेना के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हमारे यहां महिला नाविकों का पहला बैच पासिंग आउट हुआ है। जैसा कि देख रहा है, हमारी महिला नाविक देश में युवा महिलाओं की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेंगी।

अग्निपथ योजना के तहत शामिल किए गए अग्निवीर 
बता दें कि 14 जून 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया था। पैन-इंडिया मेरिट-आधारित अग्निपथ भर्ती योजना में भारत सरकार की पहल के अनुरूप, भारतीय नौसेना ने एक समकालीन, गतिशील, युवा और तकनीकी रूप से सुसज्जित भविष्य की तैयारी की नींव रखने के लिए अपने चयन, प्रशिक्षण और तैनाती पद्धति को तैयार किया। नौसेना ने महिला अग्निवीरों के प्रवेश को शुरू करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाया।परिणामस्वरूप, 273 महिला अग्निवीरों सहित 2585 अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया और नवंबर 2022 में आईएनएस चिल्का में उनका प्रशिक्षण शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें