फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिनबरा मिलिट्री टैटू में हिस्सा लेगा भारतीय नौसेना का बैंड दस्ता

Mon, 31 Jul 2017 01:46 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Indian Navy
विज्ञापन
भारतीय नौसेना का बैंड दस्ता अगले महीने ब्रिटेन में प्रतिष्ठित रॉयल एडिनबरा मिलिट्री टैटू में भाग लेगा। यह एक सैन्य संगीत प्रदर्शन है, जिसमें सशस्त्र बल हिस्सा लेते हैं। भारतीय नौसैनिक बैंड के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से भारत और ब्रिटेन के संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संबंधों और भारत की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों ने 2017 को ‘भारत-ब्रिटेन इयर ऑफ कल्चर’ घोषित किया है। नौसेना ने बताया कि बैंड दस्ता इस कार्यक्रम में 1 से 26 अगस्त तक हिस्सा लेगा और प्रदर्शन करेगा।

यह भारतीय नौसेना के लिए गर्व की बात है। नेवी ने बताया कि बैंड दस्ता पिछले कई महीनों से इसकी तैयारी में जुटा है। इसके लिए 65 संगीतकार नाविकों को चुन लिया गया है। इस कार्यक्रम में करीब 50 बैंड हिस्सा लेंगे और 8500 दर्शक यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी और जापान के नौसेना बैंड भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें