फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti-Ship Missile: भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को मिली बड़ी कामयाबी, एंटी-शिप मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Wed, 26 Feb 2025 11:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Anti-Ship Missile: भारत ने अपनी पहली नेवल एंटी शिप मिसाइल (NASM-SR) का सफल परीक्षण किया है, जिसे डीआरडीओ और नौसेना ने मिलकर ओडिशा के चांदीपुर से लॉन्च किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना और डीआरडीओ को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन
एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/डीआरडीओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अपनी तरह की पहली नेवल एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) और नौसेना ने संयुक्त रूप से मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से नेवल एंटी शिप मिसाइल (एनएएसएम-एसआर) का परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना और डीआरडीओ को इसके लिए बधाई दी है।

विज्ञापन

 

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह अपनी तरह की पहली नेवल एंटी शिप मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। डीआरडीओ ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, परीक्षणों से मिसाइल की मैन-इन-लूप फीचर्स में महारत हासिल की गई है। इसकी अधिकतम सीमा पर समुद्र-स्किमिंग मोड में एक छोटे जहाज के लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने एक छोटे जहाज को सीधे निशाना बनाते हुए उसके खिलाफ जबर्दस्त प्रभावी हमला किया, जो कि मिसाइल की सटीकता और शक्तिशाली रेंज का प्रमाण है। यह एक मध्यम दूरी तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइल है।

नौसेना के लिए मील का पत्थर
रक्षा मंत्रालय ने कहा, नौसेना के लिए यह परीक्षण महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि इस मिसाइल की क्षमता ने यह साबित किया है कि यह किसी भी दुश्मन की जहाजी ताकत को प्रभावी तरीके से नष्ट करने में सक्षम है। एनएएसएम-एसआर मिसाइल भारतीय नौसेना के बेड़े में एक मजबूत हथियार के रूप में जुड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें