फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन: दो दशक की खींचतान खत्म करने की पहल, एक मंच पर आएंगे इंटक के गुट; भावी रणनीति क्या?

Wed, 25 Nov 2026 08:57 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन: दो दशक की खींचतान खत्म करने की पहल, एक मंच पर आएंगे इंटक के गुट; भावी रणनीति क्या?
विज्ञापन
इंटक के दोनों गुट एक मंच पर आएंगे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) में दो दशक से चला आ रहा विवाद खत्म कर संगठन को एकजुट करने की कवायद शुरू हो गई है। तीन गुटों में बंटे संगठन के बीच असली-नकली की लड़ाई को लेकर विभिन्न अदालतों में दर्जनों मुकदमे चल रहे हैं। इस विवाद के चलते संगठन में लंबे समय से खींचतान जारी है।

इंटक की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कब?

इसी बीच इंटक के दोनों प्रमुख गुटों ने एक संगठन में विलय का फैसला किया है। इसके लिए 28 और 29 नवंबर को नई दिल्ली के डॉ.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय विलय सम्मेलन-2026 आयोजित होगा। इसमें दोनों गुटों का एक संगठन के रूप में विलय किया जाएगा। इसके बाद 29 नवंबर को संयुक्त इंटक की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी।

नई कार्यसमितियों का का गठन?

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के.एन.त्रिपाठी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह बहुत खुशी की बात है कि दोनों गुट एक मंच पर साथ आ रहे है। सारे मतभेदों को भुलाकर,मजदूरों की आवाज को फिर से मजबूत और एकजुट बनाने के लिए दोनों गुटों ने विलय का निर्णय लिया है। 28 और 29 नवंबर की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में संयुक्त संगठन का कार्यक्रम तय किया जाएगा। इसके बाद नई कार्यसमितियों का का गठन किया जाएगा।

राष्ट्रीय विलय सम्मेलन में दोनों गुट पहली बार एक मंच पर होंगे?

ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता केके तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पहले भी संगठन में एकता बहाल करने के प्रयास कर चुका है। कई वरिष्ठ नेताओं ने विवादों की समीक्षा कर सभी गुटों को साथ लाने की कोशिश की थी। अब 28 और 29 नवंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय विलय सम्मेलन में दोनों गुट पहली बार एक मंच पर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें