फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर की राह पर चलने लगे राहुल, क्या होगा बेड़ा पार?

Sun, 17 Apr 2016 06:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देश के राज्यों में सत्ता में लौटने के लिए कांग्रेस हर जतन कर रही है। चुनावी साल में पार्टी ने जहां पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के स्थान पर कैप्टन को कमान सौंप दी, वहीं चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रशांत किशोर को प्रमुख जिम्मेदारी सौंप दी। इसी क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने तथा जनता का मनोबल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को राहुल गांधी चंडीगढ़ के पास जीरकपुर में थे। वहां कांग्रेस उपाध्यक्ष से मिलने के लिए प्रदेश के आला नेताओं का जमावड़ा था। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य के प्रभारी शकील अहमद भी थे लेकिन राहुल ने वरीयता कांग्रेस के जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों समेत इसी स्तर के अन्य जमीनी नेताओं को दी। शकील अहमद बताते हैं कि इस दौरान करीब 2000 कार्यकर्ताओं के अलावा जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष मौजूद थे । प्रदेश के अगली पंक्ति के नेताओं की भी कतार थी लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष ने केवल जिला, ब्लाक, ग्राम पंचायत स्तर के नेताओं की ही सुनी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने स्थानीय मीडिया प्रमुखों से भी मुलाकात की। उनसे पंजाब में राजनीतिक स्थिति को लेकर फीडबैक लिया। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल ऐसा प्रशांत किशोर की सलाह पर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह को कहा गया है कि वह प्रशांत किशोर की सलाह को इग्नोर न करें।
विज्ञापन


किशोर की ही सलाह पर कैप्टन इस समय आगामी चुनाव में बाजी पलटने के पूरा जोर लगा रहे हैं। आमतौर पर दोपहर के बाद सक्रिय होने वाले कैप्टन हर रोज सुबह से ही नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पहले से तय कार्यक्रम में व्यस्त हैं। शकील अहमद का कहना है कि पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम का जोश अब साफ दिखाई देने लगा है। अगले साल होने वाले चुनाव में इसका असर भी साफ दिखेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें