राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली, 47 साल के राहुल को पार्टी का युवा अध्यक्ष कहा जा रहा है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं। राहुल ना तो पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष हैं और ना ही वह परिवार के सबसे युवा सदस्य हैं जिसने इस जिम्मेदारी को संभाला हो।
क्या आप जानते हैं कितने पढ़े-लिखे हैं कांग्रेस के 49वें अध्यक्ष राहुल गांधी
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद कांग्रेस पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे, उस वक्त वह 35 साल के थे। आजाद के पांच साल बाद जवाहर लाल नेहरू ने पार्टी संभाली। तब वह 40 साल के थे। वहीं नेहरू से पहले उनके पिता मोतीलाल नेहरू 67 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे।
नेहरू के बाद उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को 42 साल की उम्र में संभाला था। इंदिरा की हत्या से पहले राहुल के पिता राजीव गांधी अध्यक्ष बन गए थे। तब वह 41 साल के थे। वह सात साल तक इस पद पर रहे, फिर मई 1991 में आतंकी संगठन लिट्टे ने उनकी हत्या करवा दी थी।