बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच कई भारतीय मेडिकल छात्र वहां फंसे हुए हैं। इसको लेकर ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। संगठन ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।
बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच भारत के कुछ भारतीय मेडिकल छात्र अभी भी वहां फंसे हुए है। ऐसे में अब ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर बांग्लादेश में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने केंद्र सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
छात्रों के परिवार में चिंता का माहौल
इसके साथ ही पीएम मोदी को लिखे पत्र में AIMSA ने यह भी कहा कि इन छात्रों के परिवार भारत में बेहद चिंतित हैं और सरकार से जल्द मदद की उम्मीद कर रहे हैं। इतना ही नहीं संगठन ने भरोसा जताया कि सरकार छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी और जल्द समाधान निकालेगी।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh Unrest: हादी के बाद एक और छात्र नेता सिकदर को सिर पर मारी गोली, हालत गंभीर; फिर बिगड़ेंगे हालात
बांग्लादेश में हिंसा का कारण