केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस), मुंबई अपने पहले बैच के सौ छात्रों को 75 फीसदी छात्रवृत्ति देगा। इसके अलावा कोविड-19 महामारी के चलते दाखिला लेने वाले छात्रों को आसान फीस विकल्प की सुविधा भी दी जाएगी। इस संस्थान को केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय और टाटा एजूकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट मिलकर चलाएंगे।
केंद्रीय कौशल विकास मंत्री ने पहले बैच का किया शुभारंभ, फीस विकल्प की भी सुविधा
केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को टाटा-भारतीय कौशल संस्थान, मुंबई के फैक्टरी ऑटोमेशन के पहले बैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु के प्री-क्वालिफिकेशन प्रोफाइल के आधार पर एक से चार सप्ताह तक की अवधि के साथ प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
पहले बैच के सौ छात्रों को छात्रवृत्ति भी मिलेगी। आईआईएस, मुंबई में उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से और स्किल इंडिया में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के तहत पहला बैच शुरू हो रहा है। यहां प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने पर काम होगा।