फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे मशहूर कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन, 75 साल की उम्र में हुआ निधन

Sat, 26 Dec 2020 02:15 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन - फोटो : twitter
विज्ञापन

क्रिकेट के मशहूर कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गैंदबाज रॉबिन जैकमैन का निधन 75 वर्ष की उम्र में हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर दुनियाभर के प्रशंसक काफी सदमे में हैं। जैकमैन कमेंटरी में अपने खास अंदाज के लिए पहचाने जाते थे। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने क्रिकेट काल में 15 एकदिवसीय मैच खेले इसमें 54 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वनडे मैचों में 14 तो टेस्ट मैचों में 17 विकेट झटके थे। आईसीसी ने भी रॉबिन जैकमैन के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

आईसीसी ने ट्वीट कर कहा- महान कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन की मृत्यु के बारे में जानकर हमें दुख हुआ है, जिनका 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
विज्ञापन




इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्च 1981 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। सोशल मीडिया पर दुनिया भर के फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें