फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Conflict: ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरे सुरक्षित वतन लौटे, आर्मेनिया ने की मदद

Sat, 04 Apr 2026 11:45 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरों को भारत सरकार ने आर्मेनिया की मदद से सुरक्षित एयरलिफ्ट कर शनिवार शाम चेन्नई पहुंचा दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मदद के लिए आर्मेनिया का आभार जताया है। इसी बीच सरकार ने बताया कि अबू धाबी में मिसाइल हमले के मलबे से 5 भारतीय घायल हुए थे, जिनमें से 4 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरे आखिरकार शनिवार को सुरक्षित भारत लौट आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी मछुआरों को आर्मेनिया के रास्ते भारत लाया गया है। शनिवार शाम को इन मछुआरों का विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरा। ईरान में यह मछुआरे किन परिस्थितियों में फंसे थे, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत सरकार इनके रेस्क्यू में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने जताया आभार
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान और वहां की सरकार का सोशल मीडिया के जरिए विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि ईरान से आर्मेनिया के रास्ते भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए आर्मेनिया सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जब से पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक 1500 से ज्यादा भारतीय नागरिक आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित तरीके से ईरान की सीमा पार कर चुके हैं। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे क्षेत्र के हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान में मेडिकल स्टडी के नाम पर खेल: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा- बिना जांच न लें दाखिला
विज्ञापन


अबू धाबी में 5 भारतीय घायल
इसी सरकारी बयान में अबू धाबी में हुए एक हमले का भी जिक्र किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अबू धाबी में एक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया था, लेकिन उसके मलबे की चपेट में आने से 5 भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। राहत की बात यह है कि इनमें से 4 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि एक का इलाज अभी चल रहा है। अबू धाबी में मौजूद भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें