एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर को सऊदी अरब में एक गुलाम के रूप में बेचने की घटना सामने आई है। इंजीनियर को बेहतर जॉब के मौके के लिए सऊदी अरब भेजा गया था कि लेकिन उसे कथित तौर पर एक सऊदी नागरिक के हाथों बेच दिया गया।
सऊदी नागरिक ने इस इंजीनियर को अपने ऊंट फॉर्म में काम करवाने के लिए खरीदा है। जयंत विश्वास नाम के इंजीनियर के परिजनों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसे सऊदी अरब से वापस लाने की गुहार लगाई है। लेकिन मंत्रालय से अब तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है।
जयंत की बड़ी बहन गौरी विश्वास ने कहा, ‘हमने भारत सरकार से मेरे भाई को वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है। अभी उनके पत्र की सुनवाई होनी बाकी है।’