फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉनल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में ये भारतीय डांस ग्रुप करेगा परफॉर्म

Wed, 18 Jan 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप
विज्ञापन
20 जनवरी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो पर हैं। ऐसे में मुंबई का एक डांस ग्रुप ट्रंप के शपथ समारोह से पहले इनॉग्युरल सेरिमनी में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में है। 
विज्ञापन


मुंबई के नालासोपारा का डांस ग्रुप किंग्स यूनाइटेड इंडिया के सदस्य और कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद अपनी टीम के साथ इंडियन क्लासिकल डांस और बॉलीवुड डांस को मिलाकर 7 मिनट की एक परमॉर्मेंस तैयार कर रहे हैं। इस पूरे ट्रूप को पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई लीड करेंगी। यह फंक्शन गुरुवार 19 जनवरी को अमेरिका के वेस्ट लॉन में अमेरिकी समय के हिसाब से 9:30 पर होगा। 

मुकुंद का कहना है कि, इस परफॉर्मेंस से जुड़े सभी 30 परफॉर्मर्स पिछले 3 दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि, हमें कहा गया है अगर हमारी परफॉर्मेंस अच्छी रही तो हमें 20 जनवरी को शपथ समारोह में भी परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि किंग्स यूनाइटेड इंडिया डांस ग्रुप के स्ट्रगल की कहानी पर प्रभु देवा और वरुण धवन की फिल्म ABCD-2 बनी है। फिल्म बनने के बाद इस डांस ग्रुप को खासी प्रसिद्धि मिली। इस ग्रुप ने कैलिफॉर्निया में हुए वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में ब्रॉंज मेडल जीता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें