फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी के दौर में भारतीय कंपनियों ने देश ही नहीं दुनिया का भी ध्यान रखा: विदेश मंत्री एस जयशंकर

Sat, 05 Sep 2020 04:42 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में भारतीय दवा कंपनियों ने बड़ी परिपक्वता के साथ मोर्चा संभाला। हमने न सिर्फ देश बल्कि दुनिया की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, भारत लगातार बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहा है और स्वास्थ्य, आवास, बुनियादीढांचा, शिक्षा से लेकर सामाजिक लाभ  तक हर क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री बोले, स्वास्थ्य से लेकर सामाजिक लाभ तक हर क्षेत्र में हुआ सुधार
एम्ब्रॉसिटी फोरम पर बोलते हुए जयशंकर ने देश में चिकित्सा क्षेत्र में हुए विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा, एक वक्त था जब हमारे देश में निजी सुरक्षा उपकरण नहीं बनते थे। कोरोना चुनौती में हमारी कंपनियों ने मोर्चा संभाला। आज 109 निर्माता हैं जो पीपीई किट बनाते हैं। यही नहीं एन-95 मास्क बनाने वाली कंपनियां भी दो से बढ़कर 10 हो गईं। इसी तरह पहले देश में वेंटिलेटर बनाने वाली एक भी कंपनी नहीं थी लेकिन अभी 25 कंपनियां इसका उत्पादन कर रही हैं।

150 देशों को दी मदद
जयशंकर ने बताया कि हमारी कंपनियां न सिर्फ देश की जरूरतें पूरी कर रहीं थीं बल्कि दुनिया भर को मदद पहुंचा रहीं थीं। कोरोना काल में भारत ने 150 देशाें को चिकित्सीय मदद पहुंचाई।  
विज्ञापन


भारत यूरोपीय संघ साझेदारी और मजबूत होगी
वैश्विक राजनीति पर कोरोना के प्रभावों का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, नए बहुलवाद के इस दौर में आर्थिक सुधारों के लिए भारत और यूरोपीय संघ की साझेदारी मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसकी उम्मीद भी हमेशा की जाती है और भविष्य में कोरोना के बाद इसकी जरूरत और होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें