फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG: 1 फरवरी के भारतीय तटरक्षक बल मनाएगा अपना 50वां स्थापना दिवस, भारतीय समुद्री सुरक्षा के लिए मजबूत ढाल

Sat, 31 Jan 2026 05:05 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

1 फरवरी 2026 को भारतीय तटरक्षक बल अपना 50वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। 1977 में स्थापना के बाद अब यह भारत की समुद्री रक्षा के लिए एक मजबूत शक्ति बन चुका है। 

विज्ञापन
भारतीय तटरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल 1 फरवरी 2026 को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इसकी स्थापना 1977 में की गई थी। आज ये ईकाई 155 जहाजों और 80 विमानों वाली एक मजबूत समुद्री शक्ति के रूप में काम कर रही है। स्थापना दिवस के मौके पर  एक कार्यक्रम को आयोजन भी किया जाएगा। 

1 फरवरी, 1977 को समुद्री चुनौतियों का सामना करने और भारत के बढ़ते समुद्री हितों की रक्षा के लिए इसकी स्थापना हुई थी। अधिकारियों ने बताया तटरक्षक बल को केवल सात सरफेस प्लेटफॉर्म के साथ शुरू किया गया था। आज 155 जहाजों और 80 विमानों के साथ मजबूत बल बन चुका है।

विज्ञापन


 

भारतीय तटरक्षक बल ने 2030 तक इस संख्या को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें जहाजों का संख्या 200 और विमनों का संख्या 100 की जानी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया संस्थाना के बाद से बल ने 11,800 से अधिक लोगों की जान बचाई है। तटरक्षक बल को समुद्री कानून प्रवर्तन, तटीय सुरक्षा, खोज और बचाव, समुद्री पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सहायता का काम सौंपा गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना के साथ समन्वय से लेकर लक्षद्वीप में साहसी बचाव अभियानों और हाल के महीनों में केरल तट से तीन प्रमुख समुद्री घटनाओं को मजबूती से संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

तटरक्षक बल में महिलाओं को भी समान अवसर दिया जाता है। समुद्र, आसमान और जमीन पर आधारित सभी भूमिकाओं में महिलाओं के शामिल होना सुनिश्चित किया जाता है। इससे महिलाओं के प्रति एक सम्मान और साकारात्म माहौल बनता है। 

प्रधानमंत्री के 'अमृत काल' के विजन से निर्देशित और SAGAR (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और MAHASAGAR (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र उन्नति) के सिद्धांतों को पूरा करने के लिए भी तटरक्षक बल एक प्रमुख स्तंभ है। 

स्थापना दिवस से पहले, भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने तटरक्षक बल को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें