फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने दिन-रात ऑपरेशन चलाकर बचाई 2 पाकिस्तानी कमांडो की जान

Wed, 12 Apr 2017 11:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी मिलिट्री कोर्ट ने पूर्व भारतीय नौसेना के अधिकारी को मौत की सजा सुनाई तो दोनों देशों के बीच तल्खी ऐसी बढ़ी की संसद से लेकर सड़क तक विरोध सामने आ गया। वहीं इन सबसे अलग भारत ने पाकिस्तान द्वारा मदद मांगने पर हाथ ऐसे बढ़ाया कि मिसाल पेश कर दी।
विज्ञापन


रविवार को पाकिस्तानी मेरीटाइस सिक्योरिटी के कमांडों गहरे समंदर में रास्ता भूल गए और उनकी हाईस्पीड नाव रास्ता भटक गई। इस पाकिस्तानी वोट में 6 कमांडो सवार थे, जिसके बाद पाकिस्तान की एजेंसी ने भारत के कोस्ट गार्ड से अपने कमांडो को बचाने के लिए मदद मांगी।

भारत ने तुरंत गुजरात के ओखा क्षेत्र में बचाव अभियान शुरू किया और आखिरकार दो पाकिस्तानी कमांडो की जान बचा ली। बता दें गहरे समंदर में फंसे इन कमांडो की भारतीय मछुआरों ने भी मदद की। कई घंटों तक चले इस ऑपरेशन में दो कमांडो बचा लिए गए, जिसमें से एक की तबियत काफी खराब हो गई थी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस दौरान बाकी के चार जवानों को नहीं बचाया जा सका। पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने उनके शव बाद में बरामद किए। भारत की दरियादिली और मदद के लिए पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी के डीजी ने भारत को फोन कर मदद के लिए शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें