फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन: दस दिनों से अंडमान सागर में फंस थे म्यांमार के 10 मछुआरे, कोस्टगार्ड ने बचाई जान

Sat, 22 Jan 2022 01:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर

सार

अधिकारी ने बताया कि मछुआरों की नाव मलेशिया के रास्ते में अंडमान सागर में डूब गई लेकिन चालक दल के सभी 10 सदस्य बेड़े पर तैरते हुए जीवित बच निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
अंडमान की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कोस्टगार्ड ने अंडमान सागर में 10 दिन से फंसे म्यांमार के 10 मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है। सुरक्षाबल के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मलेशिया जाने वाली उनकी नाव के डूब जाने के बाद वे सभी खाली कंटेनर ड्रमों से बने बेड़े पर तैर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मछुआरों को कार निकोबार द्वीपसमूह से 14 नॉटिकल मील दक्षिण से शुक्रवार को सुरक्षित निकाला गया। उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। 

अधिकारी ने बताया कि उनकी नाव मलेशिया के रास्ते में अंडमान सागर में डूब गई लेकिन चालक दल के सभी 10 सदस्य बेड़े पर तैरते हुए जीवित बच निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि तटरक्षक को मछुआरों के बारे में सूचना मिली और उन्होंने शुक्रवार को उन्हें सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें