भारी वर्षा के चलते पश्चिमी राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय तटरक्षक ने पश्चिमी क्षेत्र के तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
भारतीय तटरक्षक ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से अनुरोध किया है कि वे मछुआरों के लिए स्थानीय भाषाओं में उचित चेतावनी जारी करें। प्रतिकूल परिस्थितियों में मछुआरों को समुद्र से बाहर निकलने से रोकें और समुद्र में छोटी नौकाओं को बंदरगाह पर वापस बुलाएं।