छह शेरपाओं की एक टीम ने परेश चंद्र नाथ नाम के इस लापता पर्वतारोही का शव निकाल लिया
- फोटो : Paresh Chandra nath community
58 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही, जो लगभग एक सप्ताह पहले माउंट एवरेस्ट पर गायब हो गया था, शुक्रवार को मृत पाया गया है। जबकि एक अन्य भारतीय पर्वतारोही की तलाश 8000 मीटर ऊंचे पर्वत पर की जा रही है। ट्रेकिंग शिविर नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा के अनुसार छह शेरपाओं की एक टीम ने परेश चंद्र नाथ नाम के इस लापता पर्वतारोही का शव निकाल लिया है, जोकि ऊपर चौथे कैंप पर है, अब उसका शब तीसरे कैंप पर लाया जा रहा है।
हालांकि, वे एक अन्य लापता पर्वतारोही की तलाश में सर्वोच्च शिविर से ऊपर नहीं जा सके हैं, पर्वतारोही गौतम घोष का शव 8000 मीटर ऊंची चोटी पर हो सकता है। उन्हें तेज हवाएं इस रेस्कयू आपरेशन को चलाने में बाधा बहुंचा रही हैं। एक अन्य पर्वतारोही जिसने अपनी यात्रा इसी हफ्ते पूरी की है, ने दावा किया है कि उसने घोष का शव देखा है।
नाथ और घोष पिछले शनिवार को 8,848 मीटर ऊंची चोटी के करीब थे जब उनका बाकी चार सदस्यीय टीम के सदस्यों से संपर्क टूट गया था। सभी सदस्य भारतीय थे। एक अधिकारी के मुताबिक हिमालय पर चढ़ाई के इस सीजन में अब तक लगभग पांच पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 400 पर्वतारोहियों ने अपनी चढ़ाई पूरी की है।
पिछले शुक्रवार और शनिवार को एक डच और एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की मौत ऊंचाई के कारण हो गई थी, एक नेपााली गाइड की मौत 2,000 मीटर की ऊंचाई से फिसल कर गिरने से हो गई, जबकि कुछ दिन पहले एक अन्य भारतीय की मौत पर्वतारोहण के दौरान हो गई थी।
पिछले कुछ दिनों में चोटी के करीब पहुंचते-पहुंचते तीन दर्जन से ज्यादा पर्वतारोही बीमार हो गए हैं। पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप के बाद चढ़ाई बंद कर दी गई थी। पर्वतारोहण को काफी समय तक कैंसिल रखा गया था, पिछले साल भूस्खलन में 16 शेरपा मारे गए थे, और पूरा कैंप तबाह हो गया था। उस वक्त कम से कम 19 पर्वतारोही भूस्खलन के कारण मारे गए थे।