कश्मीर के स्नोशू एथलीट को अमेरिका में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 24 साल के तनवीर को न्यूयॉर्क की सारानैक जेल में रखा गया है। जहां वो 2017 में होने वाले स्नोशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले थे।
शुरूआत में हुसैन को अमेरिका का वीजा पाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बाद में ट्रैवल कंपनियों और अमेरिकी सीनेटर्स की मदद से उन्हें वीजा मिल गया। हुसैन के वकील ने उनके लिए नॉट गिल्टी याचिका दायर की है।
सारानैक लेक पुलिस के मुताबिक मामला सोमवार का है। हुसैन ने एक नाबालिग बच्चे के साथ खराब हरकत की। उन पर आरोप है कि उन्होंने 12 साल की एक नाबालिग बच्ची को जबरन किस किया।