फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोप में भारतीय एथलीट अमेरिका में गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 08:40 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
Tanveer Hussain - फोटो : bbc
विज्ञापन
कश्मीर के स्नोशू एथलीट को अमेरिका में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 24 साल के तनवीर को न्यूयॉर्क की सारानैक जेल में रखा गया है। जहां वो 2017 में होने वाले स्नोशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले थे।
विज्ञापन


शुरूआत में हुसैन को अमेरिका का वीजा पाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बाद में ट्रैवल कंपनियों और अमेरिकी सीनेटर्स की मदद से उन्हें वीजा मिल गया। हुसैन के वकील ने उनके लिए नॉट गिल्टी याचिका दायर की है।

सारानैक लेक पुलिस के मुताबिक मामला सोमवार का है। हुसैन ने एक नाबालिग बच्चे के साथ खराब हरकत की। उन पर आरोप है कि उन्होंने 12 साल की एक नाबालिग बच्ची को जबरन किस किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे मिल पाया एथलीट को अमेरिका का वीजा

हुसैन के वकील के मुताबिक पीड़ित बच्ची और उनके परिवार ने उनके खिलाफ शिकायत दी, जिसके बाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

हुसैन कई कार्यकर्ताओं की पैरवी के बाद अमेरिका पहुंचे थे, इनमें  सेरेंक शहर के मेयर भी शामिल हैं। सेरेंक लेक मिडल स्कूल के एक बच्चे ने भी सीनेटर को पत्र लिखकर एथलीट को वीजा देने की मांग की थी।

इसके बाद हुसैने ने वीजा के लिए दोबारा आवेदन किया और दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने उनके वीजा पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें