वैज्ञानिकों के एक दल ने अंतरिक्ष में आकाशगंगाओं (सुपरक्लस्टर) का एक बहुत बड़ा समूह खोजा है। वैज्ञानिकों ने इस खोज को सरस्वती का नाम दिया है।
पुणे स्थित ‘इंटर यूनीवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स’(IUCAA) ने यह जानकारी दी।
पीएचडी छात्र शिशिर संख्यायन, आईयूसीएए के रिसर्च फेलो प्रतीक दभाड़े, केरल में न्यूमेन कॉलेज के जो जैकब और जमशेदपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी के प्रकाश सरकार ने की है। यह एक दुलर्भ खोज है।
दवा है कि यह अबतक की सबसे बड़ी गैलेक्सी है। 10 अरब वर्ष से अधिक पुरानी इस गैलेक्सी का आकार अरबों सूर्यों के बराबर है। वहीं इस गैलेक्सी को पृथ्वी से 400 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर बताया जा रहा है।
बता दें कि इन क्लस्टर का साइज बहुत बड़ा होता है जिनमें 1000 से 10000 गैलेक्सी समायी होती है।