फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य युद्धाभ्यास: अमेरिका और रुस में आयोजित युद्धाभ्यासों में शामिल होगी भारतीय सेना; पढ़िए पूरा मामला

Fri, 22 Sep 2023 04:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना की टुकड़ियां अमेरिका और रुस में होने वाले अलग-अलग युद्धाभ्यासों में भाग लेगी। अमेरिका के आलस्का और रुस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भारतीय सेना अपना दमखम दिखाएगी ।
विज्ञापन
युद्धाभ्यास (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सेना और भारतीय सेना के बीच एक सैन्य युद्धाभ्यास होगा। अमेरिका के अलास्का में होने वाले युद्धाभ्यास में 350 कर्मियों के साथ एक ब्रिगेडर रैंक अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय सेना की टुकड़ी शामिल होगी । युद्धाभ्यास में शामिल होने वाले सभी भारतीय सैनिक मराठा लाइट इन्फ्रैंट्री रेजिमेंट के हैं। दोनों देशों की सेना के बीच यह युद्धाभ्यास 25 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा। अमेरिकी सेना और भारतीय सेना के बीच होने वाला यह एक नियमित अभ्यास है।
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर, आसियान रक्षा मंत्री की बैठक के तहत बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 35 कर्मियों के साथ भारतीय सेना की एक टुकड़ी रुस का दौरा करेगी। यह बहुराष्ट्रीय अभ्यास रुस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित होगा । भारतीय सेना के अधिकारी के मुताबिक, रुस में होने वाले युद्धाभ्यास में चीन की सेना भी शामिल होगी। यह युद्धाभ्यास 25 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होगा। इस अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाली सेनाओं के बीच विशेषज्ञता साझा करना और आसियान देशों की सेनाओं और भारतीय सेना के बीच क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें