फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख के बाद सिक्किम बॉर्डर पर मोर्चाबंदी: चीन की हरकतों का जवाब देने के लिए सेना तैयार, मिले ये अहम हथियार

Fri, 11 Feb 2022 08:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिक्किम

सार

भारतीय सेना के बयान के मुताबिक, "सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में तैनात जवानों को 7.62 एमएम की सिग साउर राइफलें मुहैया कराई गई हैं। 
विज्ञापन
सिक्किम में भारतीय सेना के जवानों को मिले आधुनिक हथियार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की सेना की आक्रामकता को देखते हुए भारत ने लद्दाख के बाद अब सिक्किम में भी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। इसके तहत उत्तरी सिक्किम बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना को आधुनिक हथियार मिलना शुरू हो गए हैं। इनमें सिग साउर राइफल और ऑल टेरेन व्हीकल (सभी क्षेत्रों में चल सकने वाली बख्तरबंद गाड़ियां) शामिल हैं। 
विज्ञापन


सेना का कहना है कि सिक्किम बॉर्डर पर हालिया समय में चीनी सैनिकों ने हरकतें बढ़ाई हैं। ऐसे में यहां तैनात सैनिकों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। खासकर उन जगहों पर, जहां सैनिकों को अभियान चलाने में खासी दिक्कतें और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 

भारतीय सेना के बयान के मुताबिक, "सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में तैनात जवानों को 7.62 एमएम की सिग साउर राइफलें मुहैया कराई गई हैं। इसके अलावा उन्हें गश्त के लिए एटीवी दी गई हैं। यह इलाका सिक्किम के सबसे ऊंचे इलाकों में से है और समुद्र तल से करीब 15 हजार 500 फीट ऊपर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें