बता दें कि इस समझौते के तहत भारतीय सेना को अमेरिका से हेलिकॉप्टर और सेल्फ प्रोटेक्शन सूट मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने संसद के पिछले सत्र में लोकसभा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा और विजय कुमार हांसदा के सवाल का जवाब देते हुए इस संबंध में जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा था कि अमेरिका से हेलिकॉप्टर और सेल्फ प्रोटेक्शन सूट जैसे सैन्य उपकरण खरीदने के लिए 3 बिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके लिए एक संविधा, दो प्रस्ताव एवं स्वीकृति पत्र को अंतिम रूप दिया गया है। हेलिकॉप्टर मई 2021 में भारतीय सेना को मिल जाएंगे।