फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exercise Topchi: नासिक में सेना ने दिखाई आर्टिलरी की ताकत, के-9 वज्र और पिनाका समेत कई हथियारों ने दिखाया दम

Wed, 21 Jan 2026 03:51 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

भारतीय सेना ने नासिक में अपने सालाना अभ्यास सैन्य अभ्यास 'तोपची' में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें के-9 वज्र, एम-777 होवित्जर और पिनाका रॉकेट सिस्टम ने दम लगाए। पहली बार बीएसएफ और नौसेना भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
सैन्य अभ्यास करती हुई भारतीय सेना - फोटो : X:@artrac_ia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार को भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी के सालाना सैन्य अभ्यास 'तोपची' का आयोजन किया। इस दौरान सेना ने देवलाली फील्ड फायरिंग रेंज में अपनी गोला-बारूद की ताकत दिखाई।  यहां के-9 वज्र और एम-777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर जैसी तोपों ने आग उगली। कार्यक्रम में स्वदेशी रूप से निर्मित आर्टिलरी सिस्टम सहित कई अन्य शैन्य हथियार ने अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन


आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन
इस कार्यक्रम में तोपों, मोर्टार, रॉकेट, ड्रोन और विमानन तकनीकों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। यहां के-9 वज्र, एम-777, बोफोर्स, धनुष, इंडियन फील्ड गन, लाइट फील्ड गन और पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर ने अपनी मारक क्षमता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेंट्री में बताया गया कि इनमें से कई हथियारों का इस्तेमाल 'ऑपरेशन सिंदूर' में हो चुका है।

पहली बार बीएसएफ और नौसेना शामिल
इस साल का आयोजन इसलिए भी खास था क्योंकि पहली बार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय नौसेना के जवानों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा, पैराशूट रेजिमेंट के जवानों ने पैरामीटर और हैंग-ग्लाइडर के साथ अभ्यास के दौरान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhairav Battalion: आधुनिक और जांबाज यूनिट से बढ़ेगी सेना की ताकत, भैरव बटालियन क्यों है खास? जानें सबकुछ

आत्मनिर्भरता और तैयारी का सबूत
कार्यक्रम का आयोजन लेफ्टिनेंट जनरल नवनीत सिंह सरना, कमांडेंट, स्कूल ऑफ आर्टिलरी और रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी के कर्नल कमांडेंट के नेतृत्व में किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनीष एरी थे। जनरल सरना ने कहा, "यह अभ्यास भारतीय आर्टिलरी की काबिलियत और शानदार काम का सबूत है। यह ऑपरेशनल तैयारी, तकनीकी प्रगति और स्वदेशी रक्षा निर्माण पर जोर देता है, जो भारत के आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर फोकस को दर्शाता है।"
विज्ञापन


कौन-कौन थे मौजूद?
इस भव्य प्रदर्शन को देखने के लिए डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, डिफेंस सर्विसेज टेक्निकल स्टाफ कोर्स, नेपाल आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के स्टूडेंट ऑफिसर, भारतीय सेना के प्रमुख अधिकारी, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन, स्थानीय लोग और महाराष्ट्र के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों के छात्र मौजूद थे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें