फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान अब हताश होकर हमारे अंदर फूट डालने की कोशिश कर रहा है: भारतीय सेना

Thu, 01 Oct 2020 07:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान द्वारा दुर्भावनापूर्ण प्रायोजित फर्जी खबरों को लेकर भारतीय सेना ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय सेना ने गुरुवार को एक बयान जारी कर पाकिस्तान द्वारा कथित रूप से सेना और उप मुख्य आईडीएस (संचालन) लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह के खिलाफ 'दुर्भावनापूर्ण अभियान' की निंदा की। 

विज्ञापन


भारतीय सेना ने कहा कि 'पाकिस्तान द्वारा पिछले कुछ दिनों में, भारतीय सेना के खिलाफ और विशेष रूप से सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा दुर्भावनापूर्ण एक राज्य-प्रायोजित दुष्प्रचार अभियान सोशल मीडिया पर चलाया गया है।'

 

भारतीय सेना ने कहा कि 'देश के भीतर धर्म आधारित असहमति को भड़काने में लगातार असफल होने के बाद, पाकिस्तान एक हताश प्रयास में, अब भारतीय सेना के भीतर एक विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना संस्थान को बदनाम करने के ऐसे कुत्सित प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय सेना एक धर्मनिरपेक्ष संगठन है और सभी अधिकारी और सैनिक अपने धर्म, जाति, पंथ या लिंग के बावजूद राष्ट्र की सेवा करते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें