फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BrahMos: बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की गर्जना; सटीक निशाने के साथ गाइडिंग और कंट्रोल सिस्टम का घातक प्रदर्शन

Mon, 01 Dec 2025 10:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BrahMos: सोमवार को भारतीय सेना ने बंगाल की खाड़ी में एक कमांड-लांच के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल दागा। इस दौरान मिसाइल ने उच्च क्षमता का प्रदर्शन किया और अपने निशाने को 'पिन-प्वाइंट' यानी बेहद ही सटीकता से हिट किया, जिससे इसके गाइडिंग और कंट्रोल सिस्टम की विश्वसनीयता साबित हुई। 
विज्ञापन
ब्रह्मोस मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में गर्जना करते हुए बेजोड़ सटीकता का प्रदर्शन किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी मारक क्षमता और तकनीकी श्रेष्ठता का शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिणी कमान की तरफ से बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल कॉम्बैट-लॉन्च किया गया, जिसने निर्धारित लक्ष्य को अत्यंत सटीकता, गति और घातक क्षमता के साथ भेद दिया। यह परीक्षण न केवल भारतीय सेना की परिचालन तत्परता को दर्शाता है, बल्कि लंबी दूरी तक सटीक प्रहार की क्षमता को भी मजबूत रूप से स्थापित करता है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - PM Modi: चक्रवात दित्वाह की तबाही पर पीएम मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की गर्जना - फोटो : ANI
रक्षा में आत्मनिर्भरता की मजबूती का प्रमाण
इस लॉन्च ने भारत की बढ़ती रक्षा में आत्मनिर्भरता का भी मजबूती से प्रमाण दिया है, जहां उन्नत तकनीक, स्वदेशी ज्ञान और आधुनिक युद्धक क्षमता लगातार विकसित हो रही है। ब्रह्मोस की सफलता भारत के रक्षा ढांचे की बदलती सोच और भविष्य के मुकाबले के लिए तैयार राष्ट्र की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है, एक ऐसा भारत जो आत्मविश्वास, नवाचार और सुरक्षा की नई परिभाषा लिख रहा है।
 
यह भी पढ़ें - Rajya Sabha: 'बांधों के प्रबंधन में कोई लापरवाही नहीं...', पंजाब की बाढ़ पर केंद्र सरकार बोली- बारिश जिम्मेदार
विज्ञापन

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल कॉम्बैट-लॉन्च - फोटो : ANI
भारत लंबी दूरी से सटीक प्रहार करने में सक्षम
सेना ने कहा है कि ये लॉन्च एक कॉम्बैट-लॉन्च था, असल युद्ध की स्थिति जैसा अभ्यास, और इस मिशन से यह साबित हुआ कि उनमें लंबी दूरी से सटीक प्रहार करने की क्षमता मौजूद है। इस कामयाबी से यह संदेश जाता है कि भारत किसी भी समय सामने आने वाले चुनौतियों का सामना करने को पूरी तरह तैयार है। साथ ही, यह इस बात की पुष्टि करता है कि भारत की रक्षा प्रणालियां, मिसाइल टेक्नोलॉजी और परिचालन क्षमता लगातार मजबूत हो रही है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें