फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: चक्रवात दित्वाह की तबाही पर पीएम मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Mon, 01 Dec 2025 08:59 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘दित्वा’ से हुई तबाही पर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने जान-माल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात ‘दित्वाह’ से श्रीलंका में हुई तबाही के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान पर गहरा शोक जताया और कहा कि भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने साफ किया कि संकट की इस घड़ी में भारत हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत की ओर से श्रीलंका के लिए भेजी गई राहत सामग्री और बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं। यह सहायता भारत की मानवीय प्रतिबद्धता और ‘पहला प्रतिक्रिया देने वाले देश’ की भूमिका को मजबूत करती है। मोदी ने राष्ट्रपति दिसनायके को आश्वस्त किया कि ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका की जरूरतों के मुताबिक राहत, बचाव और मानवीय सहायता लगातार भेजी जाती रहेगी।
 

राष्ट्रपति दिसनायके ने भारत का आभार जताया
राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसनायके ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि श्रीलंका के प्रभावित इलाकों में भारत की त्वरित मदद से राहत कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बचाव दलों की समय पर तैनाती और भेजी गई सामग्रियों ने कई क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के इस कदम को दोस्ती और भरोसे की मिसाल बताया।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- क्या वायु प्रदूषण से मुक्ति पाना संभव है? सर्वोच्च न्यायालय की फटकार से जागेंगी एजेंसियां?
विज्ञापन

भारत की त्वरित प्रतिक्रिया से राहत कार्यों में तेजी
श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वाह’ के बाद कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश, तेज हवा और समुद्र में आए उफान के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। भारत द्वारा भेजे गए राहत दलों ने प्रभावित तटीय इलाकों में तुरंत काम शुरू किया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला। राहत सामग्री में दवाएं, भोजन, पानी और अस्थायी आश्रय बनाने के सामान शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति दिसनायके को भरोसा दिलाया कि भारत अपने विजन ‘महासागर’ के तहत हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ सहयोग और मानवीय सहायता को सबसे ऊपर रखता है। इसी दृष्टिकोण के तहत भारत हमेशा से प्राकृतिक आपदाओं में श्रीलंका का पहला सहयोगी रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका के पुनर्वास, सार्वजनिक सेवाओं की बहाली और आजीविका को वापस पटरी पर लाने की प्रक्रिया में भी भारत व्यापक मदद देगा।
 

श्रीलंका में राहत मिशन तेज
भारत ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका को लगातार सहायता प्रदान कर रहा है और संकट में फंसे लोगों के लिए बचाव व राहत कार्य आगे भी जारी रहेंगे। आने वाले दिनों में भी हर तरह की आवश्यक मदद पहुंचाएगा। इसमें पुनर्वास कार्यों में सहयोग, सार्वजनिक सेवाओं की बहाली और प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका को वापस पटरी पर लाने में सहायता शामिल होगी।



अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें