फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने सिक्किम में भारी हिमपात में फंसे 400 सैलानियों को बचाया

Sat, 20 Feb 2021 05:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गंगटोक
विज्ञापन
भारतीय सेना सिक्किम में 400 सैलानियों को रेस्क्यू करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिक्किम में भारी हिमपात में फंसे 400 से ज्यादा सैलानियों को सेना ने मानवीय मदद दी है। पूर्वी सिक्किम में अचानक हुए जबर्दस्त हिमपात में घिरे सैलानियों को सेना ने खाना, गर्म कपड़े और चिकित्सीय मदद दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 150 वाहनों में 447 सैलानी राजधानी गंगटोक से करीब 40 किलोमीटर दूर जेएन रोड पर फंस गए। इनमें से कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो गई। सेना की एक टीम ने 317 एफडी अस्पताल में उनका उपचार किया। मौसम में सुधार होने के बाद सेना ने सभी सैलानियों को गंगटोक भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें