फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में LOC पर था भारतीय सेना का दबदबा, सालभर में ढेर किए 138 पाक सैनिक- सूत्र

Wed, 10 Jan 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना ने वर्ष 2017 में 138 पाकिस्तानी जवानों को मौत के घाट उतारा। सरकार से जुड़े खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, एलओसी पर जवाबी और रणनीतिक कार्रवाई के तहत जम्मू-कश्मीर में सेना को यह सफलता हासिल हुई। 

विज्ञापन


इसके अलावा एलओसी पर की गई कार्रवाई में पाक के 155 सैनिक जख्मी भी हुए।कई बार भारतीय सेना ने पाक चौकियों को भी तबाह किया है। हालांकि पाकिस्तान मारे गए सैनिकों की पुष्टि न करते हुए इन्हें आम नागरिकों की मृत्यु करार देता है। जानकारी में यह भी पता चला है कि इसी समयवधि में भारत के 28 जवान शहीद हुए।  
 


बता दें कि भारतीय सेना पिछले एक साल से जम्मू-कश्मीर में कठोर सैन्य नीति के तहत बेहद आक्रमक है। जिसके तहत घाटी में सितंबर 2017 से 'ऑपरेशन अर्जुन' चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बीएसएफ खास तौर से पाक सैनिक, आईएसआई और पाक रेंजर्स के अधिकारियों को निशाना बना रही है। ये वहीं अधिकारी हैं, जो भारत विरोधी अभियानों में आतंकियों की मदद करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें