फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोफोर्स से भी घातक 'स्वदेशी' तोप सेना में शामिल, गाइडेड गोला-बारूद बढ़ाएंगे मारक क्षमता

Thu, 17 Oct 2019 03:38 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धनुष तोप

भारतीय सेना ने संभावित खतरों को देखते हुए बोफोर्स से भी खतरनाक तोप धनुष को अपने आर्टिलरी विंग में शामिल कर लिया है। स्वदेश में निर्मित इस तोप की मारक क्षमता इतनी खतरनाक है कि 50 किलोमीटर की दूरी पर बैठा दुश्मन पलक झपकते ही खत्म हो जाएगा। बुधवार को भारतीय सेना के आर्मी कोर कमांडरों के कॉन्फ्रेंस में इसके बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

2 of 6
धनुष तोप (प्रतीकात्मक)

इस तोप की मारक क्षमता को और घातक बनाने के लिए अमेरिका के खतरनाक प्रिसिजन गाइडेड एक्सकैलिबर आर्टिलरी अमिनेशन को सेना में शामिल किया है। एक्सकैलिबर आर्टिलरी एम्यूनेशन (गोला-बारूद) तोप में इस्तेमाल होने वाला आधुनिक गोला-बारूद है जो दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना साधने में सक्षम है।
 

विज्ञापन

3 of 6
धनुष तोप जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में आएगी - फोटो : अमर उजाला

खतरों के बढ़ते स्तर को देखते हुए सेना ने अमेरिका से एक्सकैलिबर गोला- बारूद को फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत खरीदा है। एक्सकैलिबर गोला-बारूद 40 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक के लक्ष्य को पूरी सटीकता से भेद सकता है। यह जीपीएस सिस्टम से लैस है, जो लक्ष्य को पहचानकर उसे खत्म कर देता है।

4 of 6
धनुष तोप - फोटो : अमर उजाला

धनुष तोप स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी उन्नत संस्करण है। इसमें लगे 100 फीसदी कलपुर्जे स्वदेशी हैं। सेना की ओर से हर मौसम के अनुसार इसके सभी परीक्षण किए जा चुके हैं। जिसमें यह तोप खरी उतर चुकी है। यह तोप देश की सरहद वाले क्षेत्रों में इस्तेमाल में लाई जाएंगी।

विज्ञापन

5 of 6
धनुष तोप - फोटो : अमर उजाला

धनुष एक नजर

  • बैरल का वजन 2692 किलो

  • बैरल की  लंबाई आठ मीटर

  • रेंज 40+  किलोमीटर

  • दो फायर प्रति मिनट में

  • लगातार दो घंटे तक फायर करने में सक्षम

  • फिट होने वाले गोले का वजन 46.5 किलो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वदेशी धनुष - फोटो : अमर उजाला

इन खासियतों से लैस है धनुष

नेवीगेशन आधारित साइटिंग सिस्टम, ऑटो लेइंग सुविधा, ऑनबोर्ड बैलिस्टिक गणना और दिन-रात में सीधी फायरिंग की सुविधा, बॉल बैग और बाई माड्यूलर सिस्टम दोनों का इस गन में प्रयोग किया गया है। जिससे इसकी रेंज बढ़ गई है। सेल्फ प्रोपल्शन टीम इसे आसानी से शिफ्ट भी कर सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें