कश्मीर की घाटी में भारतीय सेना का आतंकवादियों को खत्म करने का मिशन जारी है। भारतीय सेना लगातार आतंकियों का सफाया करने में जुटी हुई है। लेकिन इस बीच सेना ने अपनी इंसानियत भी दिखाई है।
भारतीय सेना को सूचना मिली थी कि दो आतंकवादी एक मकान में छिपे हुए हैं, जिसमें पुलिस का भगोड़ा एसपीओ अल्ताफ हुसैन भी शामिल था। सेना ने घेराबंदी की और उन्हें घेर लिया। अल्ताफ हुसैन तो मौका पाकर भाग गया, लेकिन दूसरे आतंकी जहांगीर ने सरेंडर कर दिया।