फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना का जवानों को निर्देश, डिलीट करें पबजी, फेसबुक और टिंडर जैसे 89 एप्स

Wed, 08 Jul 2020 10:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय सेना ने अपने जवानों को स्मार्टफोन से 89 एप्स को डिलीट करने का निर्देश दिया है। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फैसला सूचनाएं लीक होने से रोकने के लिए लिया है। इन एप्स में टिक टॉक, ट्रूकॉलर और इंस्टाग्राम आदि का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार इस संबंध में हाल ही में जारी किए गए दिशानिर्देशों में जवानों से टिंडर जैसे डेटिंग एप्स और डेलीहंट जैसे समाचार एप्स भी डिलीट करने के लिए कहा है। बता दें कि डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर भारत सरकार पहले ही चीन के 59 एप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

पबजी का नाम भी शामिल

इन एप्स में वीचैट, हाइक, लाइकी, शेयरइट, यूसी ब्राउजर, बिगो लाइव, जूम, कैमस्कैनर, ब्यूटी प्लस, पबजी समेत टेंसेंट के सभी गेमिंग एप्स, क्लब फैक्टरी, हैपन, बंबल, आइल, 360 सिक्योरिटी, प्रतिलिपि, हंगामा जैसे एप्स के नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें