फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय DGMO ने पाक को लताड़ा, बोले- बंद करो J&K में आतंकी समूहों को समर्थन देना

Sat, 28 Apr 2018 05:20 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारतीय जवानों के ऊपर सीमा पर अकारण फायरिंग का आरोप लगाने से शुक्रवार को भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान भड़क गए। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को इस आरोप के लिए लताड़ लगाई और जम्मू-कश्मीर में आतंकी समूहों को समर्थन देना बंद करने के लिए कहा। साथ ही जोर देकर ये भी कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से पैदा किए जा रहे सभी शैतानों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई जारी रखेगी। 

एक सेनाधिकारी के अनुसार, डीजीएमओ चौहान ने पाकिस्तानी समकक्ष से ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करना उनकी जिम्मेदारी है। जनरल चौहान ने ये बात टेलीफोन हॉटलाइन पर वार्ता के दौरान कही। ये वार्ता पाकिस्तान की तरफ से अचानक किए गए आग्रह के बाद की गई थी। 
विज्ञापन


सेनाधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी डीजीएमओ ने इस दौरान भारतीय सुरक्षा बलों पर सीमा पर अकारण फायरिंग का आरोप लगाया। इस पर डीजीएमओ चौहान ने कहा कि भारतीय सैनिक मात्र तब प्रतिक्रिया में फायरिंग करते हैं, जब पाकिस्तानी सेना हथियारबंद आतंकियों को सीमा पार कराने के लिए बिना किसी कारण के भारतीय सेना की चौकियों को बड़े हथियारों से निशाना बनाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने ये भी ताकीद की कि पाकिस्तानी सेना का आतंक को समर्थन असहनीय है और भारतीय सेना प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें