फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Day Parade: सेना दिवस परेड अगले साल बेंगलुरु में होगी, हर साल 15 जनवरी को होती है आयोजित

Tue, 11 Oct 2022 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना के फैसले के मुताबिक, हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड अब दक्षिणी कमान में हुआ करेगी। जिसके बाद अब 15 जनवरी 2023 को होने वाली सेना दिवस परेड का आयोजन दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना दिवस परेड अगले साल बेंगलुरु में होगी। परेड हर साल 15 जनवरी को आयोजित की जाती है। भारतीय सेना परेड अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इससे पहले भारतीय सेना ने सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


सेना के फैसले के मुताबिक, हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड अब दक्षिणी कमान में हुआ करेगी। जिसके बाद अब 15 जनवरी 2023 को होने वाली सेना दिवस परेड का आयोजन दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगा।

गौरतलब है कि भारतीय सेना हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाती है। इस मौके पर सैन्य परेड का आयोजन भी किया जाता है। इसमें सेना अपने नए-नए हथियारों का भी प्रदर्शन करती है। सेना दिवस के मौके पर सेना के कई दस्ते और रेजिमेंट परेड में हिस्सा लेते हैं। इसके साथ कई झांकियां भी निकाली जाती हैं। सेना दिवस को हर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 
विज्ञापन


दरअसल, साल 1949 में 15 जनवरी के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को सेना दिवस घोषित किया गया। 

भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया गया था। भारतीय थल सेना की शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी की सैन्य टुकड़ी के रुप में हुई थी। बाद में यह ब्रिटिश भारतीय सेना बनी और फिर भारतीय थल सेना के नाम दिया गया। 

'मां भारती के सपूत' वेबसाइट का शुभारंभ 14 को
14 अक्तूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सशस्त्र सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष के लिए 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा। अमिताभ बच्चन 'गुडविल एंबेसडर' होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें