फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: चुनौतियों को देखते हुए सेना ने शुरू की साइबर विंग, ड्रोन्स को लेकर भी हुआ अहम फैसला

Thu, 27 Apr 2023 12:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर्मी कमांडर्स के सम्मेलन में सैनिकों के कल्याण के लिए भी कई कदम उठाने पर फैसला किया गया। इनमें उन दिव्यांग बच्चों का गुजारा भत्ता भी बढ़ाने का फैसला शामिल है, जिनके पिता सैन्य कार्रवाई के दौरान शहीद हो गए। 
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले हफ्ते सेना के कमांडर्स का एक अहम सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस सम्मेलन में सेना की साइबर विंग की भी शुरुआत की गई। बयान में कहा गया है कि विरोधी देशों की साइबर वारफेयर में बढ़ती क्षमताओं को देखते हुए, साथ ही पारंपरिक वारफेयर की जरूरत को देखते हुए आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में फैसला किया गया है कि कमांड साइबर ऑपरेशन्स एंड सपोर्ट विंग्स की शुरुआत की जा रही है। सेना की साइबर विंग साइबर सुरक्षा को पुख्ता करेगी। 

विज्ञापन


ये अहम फैसले भी हुए
आर्मी कमांडर्स के सम्मेलन में सैनिकों के कल्याण के लिए भी कई कदम उठाने पर फैसला किया गया। इनमें उन दिव्यांग बच्चों को भरण पोषण भत्ता भी बढ़ाने का फैसला शामिल है, जिनके पिता सैन्य कार्रवाई के दौरान शहीद हो गए। सेना में लॉजिस्टिक ड्रोन्स, मिनी ड्रोन्स, एंटी ड्रोन्स और टैक्टिकल ड्रोन्स जैसी विशिष्ट तकनीक और उपकरणों को सेना में शामिल करने के मद्देनजर रोजगार विकसित करने के लिए निदेशालय और परीक्षण संरचनाओं की शुरुआत करने के फैसला किया गया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें