फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा: थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे सिंगापुर की यात्रा पर रवाना, द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

Sun, 03 Apr 2022 09:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर रवाना हो गए। सेना ने उनके इस दौरे को लेकर जानकारी दी है। 
विज्ञापन
थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे चार से छह अप्रैल तक सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान वह देश के वरिष्ठ सैन्य और नागरिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इस दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। सेना ने उनके इस दौरे को लेकर जानकारी दी है। 

विज्ञापन


सेना ने कहा कि जनरल नरवणे 4 अप्रैल से 6 अप्रैल सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वे सिंगापुर के वरिष्ठ सैन्य और नागरिक नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही सेना प्रमुख सिंगापुर में कई सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।सेना ने अपने एक बयान में बताया कि सेना प्रमुख का सिंगापुर के रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह भारत-सिंगापुर रक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान जनरल नरवणे क्रांजी युद्ध स्मारक पर जाकर माल्यार्पण भी करेंगे। 

सेना ने ने जनरल नरवणे के इस दौरे को लेकर कहा है कि सीओएएस सिंगापुर के इन्फैंट्री गनरी टैक्टिकल सिमुलेशन एंड वारगेम सेंटर, रीजनल एचएडीआर कोऑर्डिनेशन सेंटर, इंफो फ्यूजन सेंटर और चांगी नेवल बेस का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें