फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army: संदिग्ध परिस्थितियों में बालकनी से गिरा आर्मी का कैप्टन, मौत; जांच में जुटी हैदराबाद पुलिस

Sat, 04 Jan 2025 08:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

शंकर राज कुमार नया साल मनाने के लिए हैदराबाद स्थित अपने घर लौटे थे। 2 जनवरी की दोपहर में शंकर राज चौथी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी में खड़े थे। तभी....
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के एक अधिकारी की हैदराबाद स्थित अपने घर में बालकनी से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में ये हादसा हुआ। शंकर राज कुमार भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन के पद पर तैनात थे और इन दिनों उनकी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तैनाती थी। 
विज्ञापन


पुलिस घटना की जांच में जुटी
शंकर राज कुमार नया साल मनाने के लिए हैदराबाद स्थित अपने घर लौटे थे। 2 जनवरी की दोपहर में शंकर राज चौथी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी में खड़े थे। तभी उनकी पत्नी और घरेलू सहायिका ने गिरने की तेज आवाज सुनी, जब उन्होंने जाकर देखा तो शंकर राज नीचे घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि पैर फिसलने की वजह से सेना के अधिकारी बालकनी से गिरे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 

भोपाल में एक बच्ची की बालकनी से गिरने से मौत
एक अन्य घटना में भोपाल में 16 महीने की बच्ची की भी बालकनी से गिरने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपाल के बजरिया इलाके में स्थित घर में बच्ची बालकनी में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह नीचे गिर गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें