फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस से तीन हजार एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल खरीद सकती है सेना, मजबूत होगा रक्षा तंत्र

Tue, 22 Jan 2019 03:56 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सेना ने तैयार किया प्रस्ताव, 1000 करोड़ रुपये होंगे खर्च
  • सेना को 70 हजार एंटी टैंक मिसाइलों की जरूरत
  • भारत में ही हो रहा है इस मिसाइल का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा तंत्र को और मजबूत करने के लिए भारतीय सेना फ्रांस से तीन हजार एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल खरीदने पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। अब रक्षा मंत्रालय की उच्च समिति इस प्रस्ताव को देखेगी। दूसरी पीढ़ी की 'मिलन 2टी' मिसाइल दुश्मन सेना के टैंकों से निपटने में काफी कारगर सिद्ध होंगी। अनुमान के मुताबिक इस सौदे में करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय सेना को फिलहाल 70 हजार एंटी टैंक मिसाइलों और 850 लांचर्स की आवश्यकता है। सेना तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक मिसाइल खरीदने की योजना में है, लेकिन इसमें अभी काफी वक्त लगेगा। हालांकि, मिलन 2टी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सेना की जरूरत को काफी हद तक पूरा करेगी। इस मिसाइल की रेंज दो किलोमीटर है। बता दें कि भारत डायनामिक्स लिमिटेड कंपनी फ्रांस की कंपनियों के सहयोग से भारत में ही ये मिसाइल विकसित कर रही है।

वहीं, भारत ने इजरायल से होने वाले स्पाइक एंटी टैंक मिसाइलों के सौदे को रद्द कर दिया है। इन मिसाइलों को देश में ही विकसित किया जा रहा है।  2017 में अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद ने इजरायल व स्वीडन से मिसाइल खरीदने के स्थान भारत में ही बनी आकाश मिसाइल पर भरोसा जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें