फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : भारत और फ्रांस की नौसेनाएं आज से अरब सागर में करेंगी तीन दिन का युद्धाभ्यास

Sun, 25 Apr 2021 12:21 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

राफेल एम लड़ाकू विमानों के साथ विमान वाहक चार्ल्स डी गाउले, ई2सी हॉकेये विमान और हेलीकॉप्टर काएमैन एम और दाउफिन फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और फ्रांस की नौसेनाएं रविवार से अरब सागर में तीन दिवसीय युद्धाभ्यास शुरू करेंगी और इस दौरान उन्नत हवाई रक्षा एवं पनडुब्बी रोधी अभ्यासों जैसे जटिल नौसैन्य अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वरुण अभ्यास के 19वें संस्करण में दोनों नौसेनाओं के बीच समन्वय एवं मिलकर अभियान चलाने की स्तर का प्रदर्शन होगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना निर्देशित मिसाइल भेदक विध्वंसक कोलकाता निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, तरकश और तलवार, बेड़ा सहायक पोत दीपक, कलवरी श्रेणी की एक पनडुब्बी और लंबी दूरी के पी-8 आई समुद्री गश्ती विमान का एक बेड़ा तैनात करेगी।

राफेल एम लड़ाकू विमानों के साथ विमान वाहक चार्ल्स डी गाउले, ई2सी हॉकेये विमान और हेलीकॉप्टर काएमैन एम और दाउफिन फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे। फ्रांसीसी नौसेना हवाई रक्षा विध्वंसक शेवेलियर पॉल, फ्रिगेट प्रोवेंस और पोत वार को भी तैनात करेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल अजय कोचर भारतीय पक्ष और कमांडर टास्क फोर्स 473 रियर एडमिरल मार्क औसेदात फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें