एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय वायुसेना इस महीने एकल इंजन लड़ाकू जेट के बेड़े को अधिग्रहित की प्रक्रिया शुरू करेगी। उम्मीद है कि इससे वायुसेना संपूर्ण युद्ध क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि वायुसेना के लिए एकल इंजन के नए बेड़े प्राथमिकता हैं और इसके लिए जल्द ही सूचना निवेदन भेज दिया जाएगा। इन लड़ाकू विमानों को एक विदेशी कंपनी और एक भारतीय कंपनी के तहत संयुक्त रूप से निर्मित किया जाएगा।
पढ़ें- एयरचीफ बोले- चीन से निबटने में सक्षम, दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार
उच्च रक्षा तकनीक को भारत लाने के उद्देश्य इस तरह की रणनीतिक साझेदारी का मॉडल तैयार किया गया है।