फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल से दो फाल्कॉन अवॉक्स खरीदेगा भारत, इन खूबियों से है लैस

Fri, 28 Aug 2020 03:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Phalcon Awacs - फोटो : pixabay
विज्ञापन

चीन और पाकिस्तान के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए इस्राइल से दो फाल्कॉन अवॉक्स खरीदने की तैयारी कर ली है। अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि करीब एक अरब डॉलर में हवाई हमला चेतावनी व नियंत्रण तंत्र (अवॉक्स) की इस सरकारी खरीद को मंजूरी देने की प्रक्रिया निर्णायक स्तर पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना के पास पहले से ही तीन फाल्कॉन अवॉक्स मौजूद हैं। दो अवॉक्स और मिल जाने से देश के हवाई सुरक्षा मैकेनिज्म को महत्वपूर्ण सहारा मिलेगा। सूत्रों ने कहा, खरीद को मंजूरी देने के प्रस्ताव पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट (सीसीएस) की अगली बैठक में निर्णायक चर्चा होगी।

अवॉक्स को रूसी मूल के इल्यूशिन-76 मालवाहक विमान के ऊपर लगाया जाता है और इसकी बेहतरीन सर्विलांस क्षमता के चलते इसे ‘आसमान में आंख’ कहकर पुकारा जाता है। इस्राइल के फाल्कॉन अवॉक्स को क्षेत्रीय दायरा पार करे बिना ही दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और उसके जवानों की गतिविधियों की हलचल को पकड़ने की क्षमता में बेहतरीन माना जाता है। इस्राइली अवॉक्स के अलावा भारतीय वायुसेना के पास रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के द्वारा बनाए गए दो स्वदेशी एईडब्ल्यूएंडसी सिस्टम भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उठी थी मांग
भारतीय वायुसेना की तरफ से बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक करने के अगले दिन पाकिस्तानी वायुसेना की तरफ से की गई हमले की कोशिश ने नए अवॉक्स खरीदने की जरूरत महसूस कराई थी।

वायुसेना ने देश के हवाई सुरक्षा तंत्र में आ रहे अंतराल को भरने के लिए तत्काल दो फाल्कॉन अवॉक्स खरीदने का आग्रह सरकार से किया था। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा अवॉक्स हैं। हालांकि उन्होंने इसकी संख्या नहीं बताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें