इस साल हुई वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT 02/2020) के परिणाम को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने सवाल उठाए थे। इसे लेकर वायु सेना ने कहा है कि परिणाम प्रक्रिया की ईमानदारी और शुद्धता की दोबारा जांच की गई है और इसमें कोई विसंगति नहीं पाई गई है। वायु सेना ने कहा है कि परीक्षा परिणाम की पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटेड तरीके से और मानवीय हस्तक्षेप के बगैर पूरी की जाती है।