भारत सीमा जल्द ही रूस के एस-400 ट्रायंफ एयर डिफेंस सिस्टम से लैस होगी, जिससे पाकिस्तान और चीन जैसी पड़ोसी देश के विमान या ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भारतीय एयरफोर्स ने एस-400 ट्रायंफ का ट्रायल पूरा कर लिया है। एस-400 ट्रायंफ जेट को हवा में मार गिराने, एयरक्राफ्ट सर्विलांस, क्रूज मिसाइल और ड्रोन को 400 किमी की दूरी से ही नष्ट करने सक्षम है।
सूत्रों की माने तो भारतीय एयरफोर्स ने रूस के एयर डिफेंस सिस्टम का ट्रायल पूरा कर लिया है और वह इस परीक्षण में सफल भी रहे हैं। डिफेंस सिस्टम का ट्रायल दो अलग अलग मौकों पर किया गया, जिसमें उन्हें सफलता मिली।
पढ़ें: भारत-चीन के बीच तनाव, एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर लापता
गौरतलब है कि एस-400 ट्रायंफ की मदद से भारत 600 किसी तक की रेंज में ट्रैकिंग कर सकता है। मिसाइल सिस्टम एक समय में 400 किमी की रेंग में 36 टार्गेट को निशाना बना सकता है। इस डिफेंस की मदद से भारत पाकिस्तान के एयरबेस में होने वाली हरकतों पर भी नजर रख सकता है। इसके साथ ही तिब्बत में चीनी सेना की हरकत की भी निगरानी की जा सकेगी।