फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकतवर हुई भारतीय वायुसेना, फाइटर स्क्वॉड्रन को मिले दो हजार से ज्यादा तकनीशियन और वायु योद्धा

Thu, 30 Jan 2020 02:49 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
SU 30 MKI - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने पुनर्गठन के प्रयासों के तहत अपनी लड़ाई की क्षमता को लगभग 20 फीसदी तक बढ़ा लिया है। इससे वायुसेना के फाइटर स्क्वॉड्रन को युद्ध के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


वायुसेना के सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में 2000 से ज्यादा वायु योद्धाओं और तकनीशियनों की टीम को फाइटर स्क्वॉड्रन को सौंपा गया है। इन वायुसेना कर्मियों को वायुसेना मुख्यालय और कमांड मुख्यालयों से हटाकर फील्ड ड्यूटी में लगाया गया है। 

मुख्यालयों में ये वायुसैनिक अपनी तकनीकी क्षमता का उपयोग नहीं कर पाते थे। इसलिए वायुसेना ने इन सैनिकों को फील्ड ड्यूटी में लगाया है। फाइटर स्क्वॉड्रन में बड़ी संख्या में वायुसैनिकों और तकनीशियनों की उपस्थिति से पहले से मौजूद कर्मियों पर से काम का दबाव घटेगा और उड़ान संचालन में सुरक्षा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें