फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Air Force Day 2020: राष्ट्रपति, पीएम मोदी, शाह-राजनाथ ने वायु वीरों को दी बधाई

Thu, 08 Oct 2020 10:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद - प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

Air Force Day 2020: भारत के आसमान की रक्षा करने वाले भारतीय वायुसेना आठ अक्तूबर को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर फ्लाइ पास्ट और परेड का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के कई दिग्गजों ने वायु योद्धाओं को बधाई दी।

विज्ञापन


वायुसेना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'वायुसेना दिवस के मौके पर हम अपने वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायुसेना के परिवारों का गौरवान्वित होकर सम्मान करते हैं। हमारे आसमान को सुरक्षित बनाने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने के लिए राष्ट्र वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है।'

देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, 'नभ:स्पर्शं दीप्तं। आपकी कीर्ति से आकाश दीप्तिमान हो। वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के वायु योद्धाओं, अधिकारियों, सैनिकों, उनके परिजनों तथा भूतपूर्व वायुसैनिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपका यश आसमानों को छुए।'
विज्ञापन


वायुवीरों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।'

गृह मंत्री अमित शाह ने वायुसेना दिवस की बधाई देते हुए कहा, 'भारतीय वायुसेना दिवस पर बधाई। हमारे आकाश की रक्षा करने से लेकर सभी बाधाओं में सहायता करने के लिए, हमारे बहादुर वायुसेना के जवानों ने अत्यंत साहस और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा की है। मोदी सरकार हमारे पराक्रमी वायु योद्धाओं को आसमान में बुलंद रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।'

भारत को नीली जर्सी वाले पुरुष और महिलाओं पर है गर्व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना दिवस पर कहा, 'वायुसेना दिवस-2020 के अवसर पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। अस्सी सालों के समर्पण, त्याग और उत्कृष्टता ने भारतीय वायुसेना की यात्रा को चिह्नित किया है जो आज एक घातक और दुर्जेय बल है। राष्ट्र को नीली जर्सी वाले अपने पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है और भारतीय वायुसेना की प्रगति को सलाम करता है क्योंकि यह चुनौतियों का सामना करने और प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहता है। हम आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें