फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी का बदला लेगा भारत, मोदी सरकार ने तैयार किया जवाबी कार्रवाई का खाका

Mon, 19 Sep 2016 05:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी स्थित सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले से नाराज मोदी सरकार ने जवाबी कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है। हमले के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में जवाबी कार्रवाई में गंभीर मंथन हुआ।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और रॉ के मुखिया ने पाक अधिकृत कश्मीर में एलओसी के समीप बने आतंकियों के प्रशिक्षण शिविर, आतंकियों के घुसपैठ कराने के मुख्य ठिकानों और हथियारों के जमावड़े की विस्तार से जानकारी दी।

फिलहाल जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर दो स्तरीय जवाबी कार्रवाई की रणनीति बनी है। हालांकि जम्मू-कश्मीर के बाहर जवाबी कार्रवाई का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विचार विमर्श के बाद ही होगा। इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस हमले के बाद भी चुप बैठने को कायरता और जल्द ठोस जवाब दिए जाने की घोषणा कर माहौल को गर्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

​अब चुप बैठना कायरता: जितेंद्र सिंह

उड़ी आतंकी हमला मामले में राजनाथ ने एनएसए, गृह सचिव, रक्षा सचिव, आईबी और रॉ के मुखिया के साथ-साथ मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक के साथ ढाई घंटे बैठक की। बैठक में एनएसए और रॉ के मुखिया ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में पीओके में एलओसी से सटे आतंकी प्रशिक्षण शिविरों, घुसपैठ के बड़े ठिकानों और आतंकियों के हथियार के केंद्रों की जानकारी दी गई।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में दो स्तरीय जवाबी कार्रवाई पर सहमति बनी है। इनमें जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों के खत्म करने के लिए तत्काल अभियान चलाने पर सहमति बनी है। सूत्र के मुताबिक दूसरा विकल्प पीओके में आतंकी शिविरों के खिलाफ सैन्य विकल्प आजमाने का भी है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री लेंगे।

अब चुप बैठना कायरता: जितेंद्र सिंह
प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस आतंकी हमले के जवाब में ठोस जवाबी कार्रवाई का साफ संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद भारत का चुप बैठकना कायरता कही जाएगी। इसलिए अब भारत चुप नहीं बैठेगा। सरकार ने इस हमले को बेहद गंभीरता से लिया है। जल्द जवाबी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सिंह ने इस दौरान जवाबी कार्रवाई के बारे में विस्तार से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें